दिल्ली बजट : महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये, 5110 करोड़ का प्रावधान
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को ढाई हजार का वादा किया है। इसके लिए बजट में 5110 करोड़ का प्रावधान।
होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर मिलेंगे, 260 करोड़ का प्रावधान
महिलाओं की मुफ्त बस सेवा, 450 करोड़ का प्रावधान
रेखा गुप्ता सरकार ने 19148 करोड़ रुपये शिक्षा के लिए रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 9 की 1.30 लाख बेटियों को मुफ्त साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना के लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सरकार ने 10वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की भी बजट में घोषणा की है।
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में ट्रांसजेंडर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार ट्रांसजेंडरों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में लाने के लिए 202 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। दिल्ली सरकार नए 750 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 1,500 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि पूर्व आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अधूरे छोड़े गए सात आईसीयू अस्पतालों को 150 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

