Farooq Abdullah पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की पुलिस रिमांड खत्म, कोर्ट ने भेजा जेल
जम्मू (जम्मू-कश्मीर), 24 मार्च : नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने के आरोपी कमल सिंह की 24 मार्च यानी आज पुलिस रिमांड खत्म हो गई। कमल की आज कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले गिरफ्तारी के बाद उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। कमल सिंह के वकील अरविंद सिंह ने बताया, "उसकी 7 दिन की पुलिस रिमांड आज खत्म होने के बाद कोर्ट ने इसे नहीं बढ़ाया और उसे जेल भेज दिया। पुलिस कोर्ट में फाइनल चार्जशीट पेश करेगी। वह बेल के लिए अप्लाई कर सकता है।
#Farooq Abdullah

