दो बजे लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी
राम मनोहर लोहिया की जयंती पर ओम बिरला और अन्य सांसदों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी
दिल्ली में डॉ.राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसदों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में एकत्र होकर डॉ. लोहिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
दो बजे लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के अहम मुद्दों पर बयान देंगे। इस दौरान वे मौजूदा हालात, भारत पर उसके असर और सरकार की तैयारी व रणनीति के बारे में जानकारी दे सकते हैं। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
#लोकसभा
# पीएम मोदी

