लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित 

नई दिल्ली, 9 मार्च - लोकसभा 10 मार्च, 2026 को सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित हुई। लोकसभा में दोपहर 3 बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। पीठासीन जगदंबिका पाल ने विपक्षी सांसदों को चेतावनी दी कि सदन नियमों से चलता है। लेकिन विपक्षी सांसद वेस्ट एशिया संकट पर चर्चा की मांग को लेकर अड़े रहे।

#लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित