हमारा बजट उत्तराखंड के हर वर्ग को समर्पित रहेगा - सीएम धामी

चमोली, 8 मार्च - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया जाएगा और उसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। लोगों में इसको लेकर बहुत उत्साह है। हमारा बजट उत्तराखंड के हर वर्ग को, विशेषकर कि महिलाओं पर फोकस करते हुए, उनके उत्थान के लिए है और किसानों, युवाओं के लिए समर्पित रहेगा। इसमें नवाचार, विज्ञान, तकनीक सभी का समावेश किया गया है।

#हमारा बजट उत्तराखंड के हर वर्ग को समर्पित रहेगा - सीएम धामी