चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में लगी आग
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में मौजूद प्लॉट नंबर 406 में भयानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण अभी साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट का शक है। इस घटना में किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान बहुत बड़ा बताया जा रहा है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट मामले की जांच में लगे हुए हैं।
#चंडीगढ़
# इंडस्ट्रियल एरिया

