कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल
चंडीगढ़, 24 मार्च - ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को ट्रांसपोर्ट विभाग दिया गया है, जबकि डॉ. रवजोत को जेल विभाग मिला है। पहले ये दोनों विभाग लालजीत सिंह भुल्लर के पास थे।
#कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल

