लालजीत भुल्लर केस पर सुनील जाखड़ का ट्वीट
चंडीगढ़, 23 मार्च - लालजीत भुल्लर केस पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने लिखा है कि AAP सरकार लालजीत भुल्लर को इसलिए गिरफ्तार करने पर मजबूर हुई क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस केस की जांच CBI को सौंपने का संकेत दिया था। भगवंत मान सरकार जानती है कि अगर केस CBI के पास गया तो इस कट्टर बेईमान सरकार के कई और राज खुल सकते हैं और यह भी पता चल सकता है कि मंत्री पैसे इकट्ठा करके कहां भेजते थे। लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। निष्पक्ष जांच जरूरी है। यह सरकार जांच के बहाने केस में देरी करने की कोशिश न करे।
#लालजीत भुल्लर केस पर सुनील जाखड़ का ट्वीट

