अर्जुन राम मेघवाल ने भारत के राजदूत जयंत खोबरागड़े की कला प्रदर्शनी का किया उद्घाटन 

नई दिल्ली, 26 मार्च - केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने त्रावणकोर पैलेस में स्पेन और अंडोरा में भारत के राजदूत जयंत खोबरागड़े की कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "भारत के स्पेन में राजदूत जयंत खोबरागड़े ने बहुत अच्छी कला प्रदर्शनी यहां लगाई है। उन्होंने ये कलाकृतियां खुद बनाई हैं। भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान शिव से जुड़े दृश्य भी यहां पेंटिंग के माध्यम से दिखाए गए हैं। प्रकृति से जुड़ी चीजों को भी पेंटिंग के माध्यम से दिखाया गया है। मैं इन्हें शुभकामनाएं देता हूं। 

#अर्जुन राम मेघवाल