ट्रंप का दावा- ईरान ने 10 तेल टैंकर हमें उपहार के रूप में भेजे, उन पर पाकिस्तानी झंडा लगा

वाशिंगटन डीसी, 26 मार्च - पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 10 तेल टैंकरों को गुजरने की अनुमति तोहफे के तौर पर दी है। इन सभी जहाजों पर पाकिस्तान के झंडे लगे हैं। उनके मुताबिक यह कदम इस बात का संकेत है कि तेहरान अब बातचीत के लिए गंभीर है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका का सैन्य अभियान तय समय से काफी आगे बढ़ चुका है और ईरान पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

ट्रंप ने बताया कि ईरान ने पहले आठ बड़े तेल टैंकरों को और बाद में दो अन्य जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने दिया। उन्होंने इसे एक गिफ्ट बताया, जो बातचीत की दिशा में सकारात्मक संकेत है। ट्रंप ने यह भी कहा उन जहाजों में पाकिस्तान के झंडे लगे थे। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है। ऐसे में ईरान का यह कदम केवल आर्थिक नहीं, बल्कि कूटनीतिक संदेश भी माना जा रहा है कि वह तनाव कम करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। 
 

#ट्रंप
# अमेरिका