भाजपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
नई दिल्ली, 25 मार्च - भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार शाम को जारी कर दी। तीसरी सूची में भाजपा ने 19 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची में 144 और दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। इसमें निसिथ प्रमाणिक, प्रियंका टिबरेवाल और रूपा गांगुली जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। पार्टी अभी तक 274 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।
#भाजपा
# उम्मीदवारों
# सूची



