पांचों राज्यों में भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन होने जा रहा है - पीयूष गोयल
मुंबई, 15 मार्च - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा, "जिस प्रकार के अनुमान हमें अलग-अलग जगह से आ रहे हैं। इस चुनाव में भारत के लोग बड़े पैमाने पर भाजपा-NDA को विजयी बनाएगी। आपने कल पीएम मोदी की बंगाल में रैली देखी होगी। मैं समझता हूं कि वो ऐतिहासिक रैली थी जिसमें लाखों लोग आए थे....मुझे पूरा विश्वास है कि चाहे असम हो या बंगाल हो, पुडुचेरी हो, तमिलनाडु हो और केरल में राज्य में बहुत बड़े बहुमत के साथ भाजपा आगे बढ़ेगी और पांचों राज्यों में भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन होने जा रहा है।"
#पांचों राज्यों में भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन होने जा रहा है - पीयूष गोयल

