हिमाचल विरोधी है भाजपा - मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला, 23 मार्च - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेट्रोल पंपों पर 'अनाथ और विधवा उपकर' लगाने के फैसले पर कहा कि आज तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अनाथ बच्चों के लिए और विधवा बहनों के बच्चों की पढ़ाई के लिए जब हम एक एक्ट के तहत उन्हें कानूनी अधिकार देने की बात कर रहे हैं तो भाजपा उसका भी विरोध कर रही है। ये बहुत दुख की बात है। सरकार ही अनाथ बच्चों की माता व पिता है। उनके जीवन यापन में सुधार करने के लिए एक स्थिर आय का साधन बनाने के संबंध में हमने ये कानून बनाया है। यहां जो पेट्रोल-डीजल के दाम हैं वो पंजाब व हरियाणा के मुकाबले ज्यादा हैं। भाजपा ने आज उसका भी विरोध किया। जो भी बड़ी गाड़ी खरीदता है, क्या वे 10 पैसे हमारे अनाथ बच्चों के लिए नहीं दे सकता? मुझे लगता है कि भाजपा के लोग पेट्रोल पंप वालों की बातों में आकर इस प्रकार की बातें कर रहे हैं। हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। ये भाजपा ही है जो हिमाचल विरोधी है। 

#हिमाचल विरोधी है भाजपा - मुख्यमंत्री सुक्खू