पश्चिम बंगाल: पोलिंग बूथ का पूरा कंट्रोल CAPF के पास होगा - राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी
कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 23 मार्च - राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले को लेकर कहा कि मामला अभी विचाराधीन है, मैं विचाराधीन मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सप्लीमेंट्री लिस्ट रात 9 से 9:30 बजे तक बीच जारी की जाएगी। जिन लोगों ने शाम 4:30 बजे तक ई-साइन करेंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
राज्य की कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य सरकार देखती है, DGP, SP, DM कानून-व्यवस्था देखते हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में क्या अशांति हुई है? जहां भी कुछ हुआ है वहां पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। मतदान शांतिपूर्ण होगा। इस बार ECI ने एक निर्देश जारी किया है कि सभी अधिकारी निचले स्तर तक सभी को बताएंगे कि ECI ने ये निर्देश जारी किए हैं। ECI ने कहा है कि ये हमारे 6 निर्देश हैं जिनका पालन करना ज़रूरी है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि पोलिंग बूथ का पूरा कंट्रोल CAPF के पास होगा। इसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। CAPF यह पक्का करेगी कि पोलिंग स्टाफ को कोई खतरा न हो। वेब कास्टिंग के दौरान ऐसा न हो कि लोग उसे मोड़ दें या EVM पर सेलोटेप लगा दें या उस पर इत्र छिड़क दें। CAPF इन सभी चीजों का ध्यान रखेगी। यहां पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। यहां पोलिंग स्टाफ की सुरक्षा 100% होगी।

