मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने LPG की कमी की खबरों पर दिया बयान 

नई दिल्ली, 15 मार्च - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने LPG की कमी की खबरों पर कहा, "अगर दिल्ली में जमाखोरी होती है, तो सरकार का इसके खिलाफ सख्त रुख है। जब देश पर कोई संकट आता है, तो हम सभी को एकजुट खड़ा होना चाहिए। मैं उन लोगों को भी चेतावनी देना चाहती हूं जो लोगों में डर पैदा कर रहे हैं और उन्हें जमाखोरी करने के लिए उकसा रहे हैं। यह देश के खिलाफ काम है। मुश्किल समय में, हम सब एक साथ आएं, थोड़ा संतोष रखे, अन्य माध्यमों का उपयोग करें और बहुत जल्द यह पूरी स्थिति सामान्य हो जाएगी। 

#मुख्यमंत्री
# रेखा गुप्ता
# LPG