भाजपा शासित प्रदेश में हो रही अफीम की खेती - सचिन पायलट

रायपुर, 17 मार्च - छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि आज यहां हमारे हजारों कार्यकर्ता इकट्ठा हुए हैं। हम सभी मिलकर विधानसभा का घेराव कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने एक्सपोज किया है कि छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती हो रही है। इस पर केंद्र और राज्य सरकार को एक्शन लेना चाहिए। MGNREGA को खत्म करना ताबूत में आखिरी कील है। भारत सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। भाजपा शासित प्रदेश में अफीम की खेती हो रही है और अगर यह कांग्रेस शासित राज्य में हो रही होती तो केंद्र सरकार क्या करती? यह स्पष्ट हो चुका है कि इसमें भाजपा नेता शामिल हैं।

#भाजपा शासित प्रदेश में हो रही अफीम की खेती - सचिन पायलट