बंगाल की जनता ममता बनर्जी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेगी - अखिलेश यादव

दिल्ली, 16 मार्च - समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। मुझे याद है कि 2017 में उत्तर प्रदेश में कई अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी है हमने देखा है कि कितनी भी शिकायतें हुई हों, कितने भी आरोप लगाए गए हों न उसकी जांच हुई, न किसी अधिकारी को हटाया गया है चाहे वह मुख्य सचिव रहा हो, DGP रहा हो या कोई और... भाजपा, चुनाव आयोग से मिलकर बंगाल में अधिकारियों को हटा रही होगी लेकिन बंगाल की जनता ममता बनर्जी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेगी। उन्होंने आगे कहा, "हम सब चाहते हैं कि उन्हें (कांशीराम) भारत रत्न मिले।"

#बंगाल की जनता ममता बनर्जी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेगी - अखिलेश यादव