बॉलीवुड ने अश्लीलता की हदें कीं पार - कंगना रनौत
मुंबई, 17 मार्च - एक्ट्रेस नोरा फतेही के गाने को लेकर हुए विवाद पर कमेंट करते हुए BJP MP कंगना रनौत ने कहा, "बॉलीवुड ने अश्लीलता और सस्ते PR मूव्स में सारी हदें पार कर दी हैं।
पूरा देश उनकी बुराई कर रहा है और उन्हें फटकार लगा रहा है, लेकिन मुझे अभी भी नहीं लगता कि उन्हें कोई शर्म है। हम बचपन से ऐसे गाने सुनते आ रहे हैं; यह कोई नई बात नहीं है। हालांकि, समय-समय पर उन पर रोक लगाई गई है, और मुझे लगता है कि इस मामले में और सख्ती की ज़रूरत है। मेरा मानना है कि बॉलीवुड पर लगाम लगनी चाहिए।"
गौरतलब है कि संजय दत्त की आने वाली फिल्म KD-Da Devil का गाना सिरके चुनर, जो संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है, अपने अश्लील लिरिक्स और वीडियोग्राफी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस हंगामे के बीच, गाने को YouTube से हटा दिया गया है।

