चुनाव आयोग पहले ही खुद को फेल साबित कर चुका हैः अधीर रंजन चौधरी

नई दिल्ली, 24 मार्च - कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “इलेक्शन कमीशन पहले ही खुद को फेल साबित कर चुका है। हर दिन वे हमें भरोसा दिलाते हैं, लेकिन हम देख रहे हैं कि हमें अभी भी वोटर लिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है- कितने वैलिड वोटर हटाए गए हैं, कितने वैलिड वोटर जोड़े गए हैं। हमें इस बारे में कुछ नहीं पता। अगर इलेक्शन कमीशन यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है कि यह ज्यूडिशियरी की ज़िम्मेदारी है, तो हम कहां जाएं। 
 

#चुनाव आयोग
# अधीर रंजन चौधरी