78 सीटों के परिणाम घोषित: चुनाव आयोग

काठमांडू, 8 मार्च - नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, शाम साढ़े छह बजे तक 78 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके थे, जिनमें से 62 सीटों पर आरएसपी ने जीत दर्ज कर ली है और 60 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं और नौ सीटों पर आगे चल रही है। सीपीएन-यूएमएल को सिर्फ तीन सीटों पर जीत मिली है और नौ सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) दो सीटों पर जीत चुकी है और पांच पर आगे चल रही है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) को एक सीट पर विजय हासिल हुई है। 275 सदस्यीय संसद में 165 सदस्यों का प्रत्यक्ष मतदान से चुनाव होगा जबकि शेष 110 सीटों पर चुनाव आनुपातिक विधि के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्यक्ष मतदान के तहत 165 सीटों के लिए लगभग 3,400 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और आनुपातिक मतदान के माध्यम से 110 सीटों के लिए 3,135 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

ओली को घोषित किया था प्रधानमंत्री पद का चेहरा
35 वर्षीय बालेन शाह को 68,348 मत मिले जबकि 74 वर्षीय ओली को 18,734, वोटों से संतोष करना पड़ा। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) ने ओली को प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। विगत वर्ष जेन-जी आंदोलन के कारण ओली को पद से इस्तीफा देना पड़ा था और पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। 39 वर्षीय रवि लिमिछाने ने 2022 में आरएसपी का गठन किया था। बालेन जेन-जी की पसंद माने जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और एनसीपी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड ने रुकुम पुरबा जिले से 10,240 वोट हासिल करके जीत दर्ज की जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सीपीएन-(यूएमएल) के लीलामणि गौतम को 3,462 वोट मिले।

#चुनाव आयोग