Nepal Election Result : अब तक 123 सीटों के परिणाम घोषित, 98 पर आरएसपी जीती 

अब तक के जारी चुनाव के नतीजों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 98 सीटें जीती हैं। दूसरे स्थान पर नेपाली कांग्रेस है, जिसने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। तीसरे स्थान पर सात सीटों के साथ यूएमएल है और एनसीपी ने 4 सीटें जीती हैं। बता दें कि संसद की 275 में से 165 सीटों पर सीधे चुनाव होता है। ऐसे में अब तक 123 सीटों के नतीजे आ चुके हैं।

पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने बालेन शाह को चुनावी जीत पर बधाई दी
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संसदीय चुनावों में जीत हासिल करने पर बालेन शाह को बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में ओली ने शाह को बधाई दी और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा, 'बालेन बाबू, आपको जीत की हार्दिक बधाई! आपका पांच साल का कार्यकाल सुगम और सफल हो - मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!'

चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि पूर्व रैपर और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह (बालेन) ने झापा-5 से संसदीय चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को हराया है। इसके साथ ही बालेन ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली है।

चुनाव आयोग के अनुसार बालेन को 68,348 वोट मिले, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 18,734 वोट मिले। इस जीत के साथ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।

#Nepal Election Result
# परिणाम
# आरएसपी