बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका; 3 घायल
कोमिला, 8 मार्च - बांग्लादेश के कोमिला में कंकलिताला मंदिर के पास हुए सीरियल बम धमाके से दहशत का माहौल हो गया। इस विस्फोट में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें मंदिर का पुजारी भी है। इस घटना के पीछे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका जताई गई है।
बांग्लादेश के कोमिल्ला शहर में कलागाछितला मंदिर और पास की सड़क के पास हुई सिलसिलेवार पेट्रोल बम धमाकों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मंदिर के पुजारी केशव चक्रवर्ती और स्थानीय निवासी अब्दुल बारेक शामिल हैं। तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना शनिवार शाम (07 मार्च) की है, जिसके चलते सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका जताई जा रही है।
कोमिल्ला पुलिस अधीक्षक मो. अनीसुज्जमान ने बताया कि पुजारी और दो अन्य, जिनमें एक राहगीर भी शामिल है, विस्फोटों में घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।
कोटवाली मॉडल पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी मो. तौहीदुल अनवर ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, 'इस समय, हम मकसद की पुष्टि नहीं कर सकते या विस्फोटों के पीछे के लोगों की पहचान नहीं कर सकते। हालांकि, अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।

