अभिनेता विजय को तमिलनाडु के लोगों, संस्कृति या राजनीति समझ नहीं है - पीयूष गोयल
चेन्नई, 31 मार्च - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि विजय जी (TVK प्रमुख और अभिनेता विजय) को तमिलनाडु के लोगों, संस्कृति या राजनीति की कोई समझ है। अतीत में कई फ़िल्मी सितारे राजनीति के मैदान में उतरे हैं, लेकिन तमिलनाडु के लोगों ने उन्हें नकार दिया... MGR और जयललिता जी मंझे हुए राजनेता थे, जो दशकों तक जनता की सेवा करने के बाद ही मुख्यमंत्री बने। वे (TVK प्रमुख और अभिनेता विजय) एक सपनों की दुनिया में जी रहे हैं; हालांकि वे अपने प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, लेकिन लोकप्रियता का मतलब यह ज़रूरी नहीं कि वह वोटों में भी बदले—जैसा कि हमने विजयकांत और कमल हासन के मामलों में देखा है। उन्हें(TVK प्रमुख और अभिनेता विजय) कुछ वोट तो मिल सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे 3 या 4 सीटें भी जीत पाएंगे।

