असम का रोड नेटवर्क 3 साल में अमेरिका के राष्ट्रीय राज्य मार्गों के बराबर होगा: नितिन गडकरी 

गुवाहाटी (असम), 2 अप्रैल - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "ये जो असम बदलेगा मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि असम का रोड नेटवर्क आने वाले तीन साल में अमेरिका के राष्ट्रीय राज्य मार्गों के बराबर होगा ये विश्वास मैं आपको देना चाहता हूं। इस काम का श्रेय मुझे नहीं है और न पीएम मोदी को न ही हिमंत बिस्वा सरमा को,इस काम का अगर श्रेय है तो मेरे सामने बैठी हुई असम की जनता को है। अगर आप हमें चुनकर नहीं लाते तो हमारी सरकार नहीं आती तो नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बनते और मैं नेशनल हाईवे का मंत्री नहीं बनता तो ये काम कहां से होते। ये आपके विश्वास के कारण असम की तस्वीर बदल रही है। असम के उद्योग व्यापक क्षेत्र में हम विकास करेंगे, हम युवाओं को रोजगार देंगे, ब्रह्मपुत्र को बाढ़ मुक्त करने का हमने संकल्प किया है और आने वाले समय में असम के गांव, गरीब, मजदूर, किसान का कल्याण करेंगे। हम असम की तस्वीर को बदलना चाहते हैं और इसलिए मैं आपके पास अनुरोध करने आया हूं कि हमारे उम्मीदवार हिमांशु शेखर कमल का निशान लेकर खड़े हैं और सौ बीमारी का एक इलाज है कि कमल का बटन दबाए और चमत्कार देखिए। 

 
#असम
# रोड नेटवर्क
# अमेरिका
# नितिन गडकरी