डिंडोरी के शिवाजी नगर में कार के कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत
नासिक, महाराष्ट्र, 4 अप्रैल - डिंडोरी इलाके के शिवाजी नगर में कार के कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, "यह बहुत दुखद हादसा है। बच्चे रात में स्कूल के कार्यक्रम से लौट रहे थे। 6 बच्चे, 2 महिलाएं और एक ड्राइवर गाड़ी में था... रात में गाड़ी कुएं में गिर गई। कार डूब गई और सभी 9 लोगों की मौत हो गई... बीच में कुआं कैसे हो सकता है? यह अधिकारियों की बहुत बड़ी गलती है। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये प्रशासन की ओर से दिए जाएंगे।
#डिंडोरी के शिवाजी नगर में कार के कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत

