केरलम में सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है - प्रधानमंत्री मोदी
तिरुवल्ला (पथनमथिट्टा), 4 अप्रैल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे केरलम को ईश्वर ने अपार संभावनाएं और संसाधन दिए हैं, यहां समुद्र में ब्लू इकोनॉमी के अवसर हैं, पर्यटन के क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं लेकिन फिर भी केरलम विकास की दौड़ में बाकी राज्यों से पीछे होते जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि LDF-UDF की सरकारों ने कभी भी इस क्षेत्र की परवाह नहीं की। यहां कनेक्टिंग सड़कों का हाल बेहाल है। यहां कई वर्षों से एक भी बड़ा पुल नहीं बना है, मेडिकल कॉलेज की हालत इतनी खराब है। जहां बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की इतनी कमी हो वहां आपका जीवन स्तर कैसा होगा इसका हर कोई अंदाजा लगा सकता है।

