UDF और कांग्रेस भाजपा-RSS के लिए असली खतरा है - राहुल गांधी

एर्नाकुलम (केरलम), 4 अप्रैल - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी भाजपा-RSS पर सवाल करता है उसे टारगेट किया जाता है। मेरे खिलाफ 36 केस हुए हैं, उन्होंने मेरा सरकारी आवास, मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी, मैं बेल पर हूं, मुझसे ED ने 55 घंटे पूछताछ की थी। मैं लेफ्ट फ्रंट कार्यकर्ताओं और नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपके नेता, आपके मुख्यमंत्री से क्यों कभी सवाल नहीं किया गया? CBI, ED, इनकम टैक्स ने क्यों उनपर हमला नहीं किया? आप इसका कारण अच्छे से जानते हैं। आपके मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचार के कारण समझौता कर चुके हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे बड़ा जुर्म सबरीमाला मंदिर के खिलाफ, अयप्पा जी के खिलाफ हुआ, CPI(M) नेताओं ने मंदिर से सोना चुराकर उसकी जगह पीतल लगा दिया लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर कुछ नहीं कहा? एक शब्द भी नहीं कहा? क्यों? क्योंकि वे केरलम में LDF सरकार चाहते हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि LDF कभी भाजपा के लिए खतरा नहीं बन सकती। UDF और कांग्रेस भाजपा-RSS के लिए असली खतरा है।

 
#UDF और कांग्रेस भाजपा-RSS के लिए असली खतरा है - राहुल गांधी