जम्मू-कश्मीर  मुठभेड़ की सही और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए:इरफान हाफिज लोन


जम्मू-कश्मीर :गांदरबल मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच और आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक से पीएसए हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज लोन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।इरफान हाफिज लोन ने कहा कि इस मुठभेड़ की सही और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि बजट सत्र का आज समापन हो रहा है, लेकिन विधायक मेहराज मलिक अभी भी जेल में बंद हैं। उन्होंने मांग की कि मेहराज मलिक को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और उन पर से पीएसए हटाया जाए।

#जम्मू-कश्मीर