नागरोटा में बड़ा हादसा, तवी नदी में 3 लड़के डूबे, सर्च ऑपरेशन जारी

नागरोटा, जम्मू (जम्मू-कश्मीर), 30 मार्च - जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नागरोटा स्थित सैनिक स्कूल के पास तवी नदी में तीन लड़कों के डूबने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। टीमों द्वारा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

 
#नागरोटा