तमिलनाडु चुनाव 2026  चेन्नई: TVK प्रमुख विजय ने अपना नामांकन दाखिल किया


 चेन्नई: TVK प्रमुख विजय ने अपना नामांकन दाखिल किया। वह पेराम्बुर और तिरुचि पूर्व निर्वाचन क्षेत्रों से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

 

विजय का यह पहला चुनाव है और उन्होंने उत्तरी चेन्नई के पेरम्बुर से चुनाव लड़ने का निर्णय किया है, जहां कामकाजी वर्ग की अच्छी-खासी आबादी है।

 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की तारीख जितनी नजदीक आती जा रही है. राज्य में चुनावी हलचल उतनी ही तेज हो रही हैं और सभी पार्टियां एक-एक कर अपनी मेनिफेस्टो जारी कर रही हैं. बीते दिन एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने AIADMK का घोषणापत्र जारी किया. उन्होंने इस मेनिफेस्टो में कई जाने-पहचाने वादे किए हैं.

तमिलनाडु चुनाव में DMK बनाम AIADMK

तमिलनाडु की दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियां, DMK और AIADMK हैं और दोनों ही सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देती हैं. AIADMK इस बार एक कठिन चुनाव लड़ रही है. सत्ताधारी DMK ने न सिर्फ कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया है, बल्कि कई योजनाओं को लागू भी किया है. इन योजनों का उसने लगातार प्रचार भी किया है. चाहे वो महिला अधिकार अनुदान, सुबह के नाश्ते का कार्यक्रम, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, नकद हस्तांतरण और ऋण माफी, ये सभी सरकार के दैनिक राजनीतिक प्रचार का हिस्सा हैं.

AIADMK के पलानीस्वामी के सामने चुनौती कल्याणकारी राजनीति को नया रूप देना नहीं है, बल्कि उस सत्ताधारी पार्टी को पछाड़ना है जो पहले से ही मजबूत स्थिति में है.

#चेन्नई