‘रामपथ’ पर अध्ययन का पर्यटन मंत्रालय का कोई विचार नहीं: शेखावत
नयी दिल्ली: 30 मार्च केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि उनके मंत्रालय का ‘रामपथ’ के अध्ययन का कोई विचार नहीं है।
लोकसभा में प्रश्नकाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गणेश सिंह ने अपने पूरक प्रश्न में पूछा था कि रामायण के अनुसार भगवान राम के चित्रकूट से दक्षिण भारत की यात्रा के मार्ग को ‘रामपथ गमन’ कहा गया है और क्या उसके अध्ययन के लिए मंत्रालय का कोई समिति गठित करने का विचार है।
#‘रामपथ’गजेंद्र सिंह शेखावत

