अमित शाह ने हैलाकांडी ज़िले में चुनाव प्रचार को किया संबोधित
असम, 7 अप्रैल - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैलाकांडी जिले में चुनाव प्रचार को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने 11,000 युवाओं को हथियार छुड़वाकर मुख्यधारा में लाया है। बोडोलैंड और ULFA (द यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम) के साथ शांति समझौते करके, हमने असम को एक विकसित असम बनाने का काम किया है... अगले 5 सालों में हम कई बड़े तालाब बनाकर असम को बाढ़-मुक्त बनाने जा रहे हैं। असम की खुशहाली घुसपैठियों को रोककर ही हासिल की जा सकती है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है।
#अमित शाह ने हैलाकांडी ज़िले में चुनाव प्रचार को किया संबोधित

