जेपी. नड्डा और मनसुख मंडाविया ने अरुलमिगु मनाकुला विनयगर देवस्थानम मंदिर में की पूजा 

पुडुचेरी, 7 अप्रैल - केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्डा और मनसुख मंडाविया ने अरुलमिगु मनाकुला विनयगर देवस्थानम मंदिर में पूजा की।
केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्डा ने कहा, "आज मनाकुला विनायक मंदिर में मुझे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां हमने विनायक भगवान से आर्शीवाद मांगा है और हम सब लोग को नई स्फूर्ति, नई ऊर्जा और नई ताकत पीएम मोदी के नेतृत्व में हम देश की सेवा करें और देश को विकासित भारत बनाए। हम सबको यहां आकर नई स्फूर्ति मिली है मैं यहां पर चुनाव के समय भी आया हूं और स्पष्ट रूप में मैं चुनाव में देख रहा हूं कि NDA की जीत निश्चित है पुडुचेरी की जनता ने NDA को आर्शीवाद देने का मन बना लिया है। कांग्रेस की कुशासन ने पिछले 20 साल कुछ नहीं किया है यहां का शोषण किया, समाज को बांटा , वोट बैंक की राजनीति की। पिछले 5 सालों में जो NDA की सरकार में काम हुआ है  इसके प्रति जनता आश्वस्त है और जनता इस बार फिर से NDA को अपना समर्थन देकर सरकार में लाने वाली है। 

 
#जेपी. नड्डा
# मनसुख मंडाविया
# अरुलमिगु मनाकुला विनयगर देवस्थानम मंदिर