27 लाख लोग बंगाल की मतदाता सूची से डिलीट हो चुके हैं - सागरिका घोष

दिल्ली, 7 अप्रैल - TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा कि 27 लाख लोग बंगाल की मतदाता सूची से डिलीट हो चुके हैं, पहले चरण की मतदाता सूची फ्रीज़ हो चुकी है। प्रश्न ये उठता है कि यदि कोई असली मतदाता वहां निकलता है तो वो कैसे अपना नाम पुन: दर्ज करवाएगा। चुनाव आयोग जिस तरह से पक्षपात कर रहा है और निष्पक्षता के साथ काम नहीं हो रहा है, इन्हीं बातों को लेकर हमारी वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने EC को कल 3.10 बजे चिट्ठी लिखकर उनका समय मांगा। उनका कोई जवाब नहीं मिला। जब हमारी प्रेस वार्ता का संदेश बाहर आया तो उसके बाद आज 3 बजकर 08 मिनट पर EC की ओर से संदेश मिला कि वे हमें कल सुबह 10 बजे का समय दे रहे हैं। कल हमारी तरफ से संदेश भेजा गया था कि हमारे चार वरिष्ठ नेता आज 6 बजे से धरने पर बैठेंगे जब तक हमें(चुनाव आयोग की ओर से) समय नहीं दिया जाता है। ये दर्शाता है कि EC दबंग बनने का प्रयास कर रहा है लेकिन वे डरी हुई संस्था है। 

 
#27 लाख लोग बंगाल की मतदाता सूची से डिलीट हो चुके हैं - सागरिका घोष