हमें तो बड़ी मछली को पकड़ना है - मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
गोलाघाट, 7 अप्रैल - असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज प्रचार अभियान लगभग समाप्त हो चुका है। डेरगांव में मैंने अपनी अंतिम सभा की। भाजपा के वरिष्ठ नेता मृदुल दत्त यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। डेरगांव के लोगों का आशीर्वाद हमारी पार्टी के साथ हैं। मैं अपेक्षा करता हूं कि मृदुल दत्त अच्छे बहुमत से विजयी होंगे। NDA को 90 से अधिक सीटें मिलेंगी और भाजपा को 70 से ऊपर सीटें मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि आज तो वे (कांग्रेस नेता) लोग भाग रहे हैं। उन्होंने जो आरोप लगाए थे, तीनों सरकारों ने कह दिया कि ये फर्जी कागज थे। जिन्होंने आरोप लगाए थे वे खुद भाग रहे हैं। दो दिन के बाद अखिल गोगोई भी भागेंगे। हमें तो बड़ी मछली को पकड़ना है। हो सकता है कि ये कागज पवन खेड़ा को राहुल गांधी ने दिए होंगे। हमें तो वहां तक जाना है। कानून से कब तक कोई भाग सकता है?

