जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से की मुलाकात
नई दिल्ली, 8 अप्रैल - विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की। अपने ट्वीट में डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों को इसके अलग-अलग पहलुओं में मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया।"
#जयशंकर ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से की मुलाकात

