अरविंद केजरीवाल रिमोट कंट्रोल से पंजाब सरकार चला रहे हैं - स्वाति मालीवाल


 

दिल्ली: 25 अप्रैल। राज्यसभा मेंबर स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने के बाद मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP जॉइन कर ली है। मैं 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही हूं, अपना घर छोड़ा, नौकरी छोड़ी, सात साल झुग्गी-झोपड़ियों में रही और हर आंदोलन में उनका साथ दिया।

उन्होंने कहा कि लेकिन अरविंद केजरीवाल ने मुझे अपने घर में गुंडे से पिटवाया। जब मैंने इसके खिलाफ बोला तो मुझे डराया-धमकाया गया... नतीजतन, पार्टी के समय में दो साल में पार्लियामेंट में मुझे बोलने का एक भी मौका नहीं दिया गया।
अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी हैं, जो पूरे देश में अपने झूठ, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं। वह रिमोट कंट्रोल से पंजाब सरकार चला रहे हैं और पंजाब को अपना पर्सनल ATM बना लिया है। पंजाब में रेत की माइनिंग और ड्रग्स का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो रहा है। सब कुछ उनकी सरपरस्ती में हो रहा है।

 
#अरविंद केजरीवाल रिमोट