चिंतपूर्णी में कार खाई में गिरी, 2 लोगों की मौ#त


 चिंतपूर्णी  , 29 अप्रैल  (हरपाल सिंह ) हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कार पीबी 10के 7531 अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सवार पंजाब के ताजपुर रोड लुधियाना के निवासी थे। बताया जा रहा है गाड़ी का टायर फटने के बाद यह हादसा हुआ। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हुई और करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे में वाहन सवारों के शरीर भी झुलस गए थे। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को बुझाया व सवारों को गाड़ी से बाहर निकाला। 

# चिंतपूर्णी