शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


 शिमला , 27 अप्रैल  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हिमाचल प्रदेश के छह दिन के दौरे पर शिमला पहुंच गई हैं। वह शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति भवन रिट्रीट में ठहरेंगी। शिमला शहर में उनके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री अनिरुद्ध सिंह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सांसद सुरेश कश्यप, महापौर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शिमला पहुंचने पर स्वागत किया 

#शिमला पहुंची