पंचायत भवन में (BJP) की महिला विंग ने जन आक्रोश महिला सम्मान कार्यक्रम  किया 


कार्यक्रम में  कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई
कुरुक्षेत्र  , 27 अप्रैल पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला विंग की ओर से जन आक्रोश महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन बिल का विरोध करने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई और कांग्रेस का पुतला फूंका। इस दौरान महिला सम्मान और महिलाओं के अधिकार से जुड़े नारे भी लगाए गए।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि आज हम यहां नारी शक्ति जन आक्रोश सम्मेलन के मंच पर एक ऐसे मुद्दे को लेकर एकत्रित हुए हैं, जिसने पूरे देश की महिलाओं के मन में पीड़ा, चिंता और आक्रोश पैदा किया है। यह मुद्दा विपक्ष द्वारा नारी शक्ति अभिनन्दन बिल का विरोध और उसे लोकसभा में पास न होने देना है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बिल का विरोध नहीं है, बल्कि यह उन उम्मीदों का विरोध है जो देश की करोड़ों महिलाओं ने अपने बेहतर भविष्य के लिए देखी थीं। यह उन सपनों को रोकने की कोशिश है, जिनमें महिलाएं बराबरी का हक, सम्मान और भागीदारी चाहती हैं।
 

#पंचायत भवन