जिला कुरुक्षेत्र में खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 509538 मीट्रिक टन गेहूं

कुरुक्षेत्र : जिला कुरुक्षेत्र में खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 509538 मीट्रिक टन गेहूं, पूरे जिले में 62% हुआ उठान,316886 एमटी गेहूं का उठान कार्य किया पूरा,उठान कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर भारी जुर्माना लगाया।
 DFSC नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति, हैफेड तथा हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी द्वारा शुरू कर दिया गया है। इन तीनों एजेंसियों ने अब तक 509538 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में गेहूं का 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि जिले में 316886 एमटी गेहूं का उठान कार्य पूरा किया गया है। यानी कि पूरे जिले में 62% उठान का कार्य पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में गेहूं की खरीद का कार्य 25 अनाज मंडिया में  किया गया है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की तरफ गेहूं की खरीद का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन ठेकेदारों ने उठान के कार्य में लापरवाही भर्ती है उस पर विभाग की तरफ से जुर्माना भी लगाया गया है। लाडवा अनाज मंडी में ठेकेदार पर 339500 रुपए,पिपली अनाज मंडी में 14500,शाहाबाद अनाज मंडी में 12500, इस्माइलाबाद अनाज मंडी में 77000 रुपए और पिहोवा अनाज मंडी में 291500 का जुर्माना ठेकेदार पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अब उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

#कुरुक्षेत्र