सिख श्रद्धालुओं का जत्था कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान के लिए रवाना
कुरुक्षेत्र:- पाकिस्तान में गुरु धामों के दर्शन के लिए 255भारतीय सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान रवाना किया गया। कुरुक्षेत्र गुरुद्वारा छठी पातशाही से झंडी दिखाकर बस को किया गया रवाना। 5 अलग-अलग बसों में सिख तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना। जाने वाले सिख श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह।हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पाकिस्तान में बैसाखी पर्व मनाने के लिए 255 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान गुरु धाम दर्शन के लिए रवाना हुई है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के जत्थे को किया रवाना।कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा गुरुद्वारा छठी पातशाही से 255 सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज पाकिस्तान गुरु धामों के दर्शन के लिए रवाना किया गया है। पाकिस्तान में बैसाखी पर्व खालसा सृजन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।पाकिस्तान गुरुधामों के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें पहली बार अपने गुरु धामों का दर्शन करने का मौका मिल रहा है और उन्हें बेहद खुशी है ल। आज वह अपने गुरु धाम दर्शन के लिए जा रहे हैं।पाकिस्तान बैसाखी पर्व मनाने जाने वाले सिख श्रद्धालु 19 अप्रैल को करेंगे वतन वापसी।
बैसाखी पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान के लिए जत्था हुआ रवाना। अबकी बार हरियाणा से 255 सिख यात्रियों को मिला है वीजा। पहली बार ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं को वीजा मिला है।5 बसों में सिख यात्री कुरुक्षेत्र से अमृतसर के लिए हुए रवाना कल वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में करेंगे प्रवेश।पाकिस्तान ने हरियाणा प्रदेश से 255 भारतीय तीर्थ यात्रियों को जारी किया गया वीजा। जिनमें से यात्री पाकिस्तान में गुरुधाम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशी जहां अपने गुरु धामों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।इस दौरान पंजा साहब, करतारपुर कॉरिडोर, ननकाना साहिब सहित अलग-अलग जगह पर गुरु धाम के दर्शन करके 19 अप्रैल को वतन वापसी होगी।

