यमुनानगर: पूर्व विधायक की फैक्ट्री फाय/रिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर 31 मार्च को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी अमन उर्फ काकू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां से वह भागने के प्रयास में आवर्धन नहर के पुल से कूद गया। गिरने से उसकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।  गौरतलब है कि 31 मार्च की रात फैक्ट्री के बाहर करीब 10 राउंड फायरिंग की गई थी। मौके से कारतूस के खोल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।  पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हथियारों के स्रोत और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

# यमुनानगर
# पूर्व विधायक
# फैक्ट्री फाय/रिंग