अप्रैल माह में बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन,9 अप्रैल के बाद मिलेगी राहत
शिमला:हिमाचल प्रदेश में पिछले एक महीने से मौसम के बदलते स्वरूप ने जनजीवन को प्रभावित किया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता के चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों तक यह स्थिति बनी रहेगी, जिसके बाद मौसम में सुधार की संभावना है।बर्फबारी के कारण एक बार फिर शीतलहर चल पड़ी है और अप्रैल माह में जनवरी की ठंड का एहसास हो रहा है।तापमान भी सामान्य से कम बने हुए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने कहा कि इस साल मार्च और अप्रैल के महीने में पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय और तीव्र रहा है। पिछले एक महीने में बैक-टू-बैक कई विक्षोभों ने हिमाचल में दस्तक दी है। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 4°C से 5°C तक की गिरावट दर्ज की गई है।जन्होने कहा कि तापमान सामान्य से 7°C से 9°C नीचे चल रहा है, जिससे अप्रैल के महीने में भी दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है।
राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों (Higher Reaches) में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मैदानी और मध्यवर्ती इलाकों में ओलावृष्टि (Hailstorm) ने मुश्किल बढ़ाई है। इस साल लगातार कम तापमान और अनुकूल परिस्थितियों के कारण ओलावृष्टि की अधिक घटनाएं देखने को मिल रही हैं।उन्होंने कहा कि कल दोपहर तक अधिकांश जिलों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। आने वाले दिनों में तापमान में 4°C से 6°C की वृद्धि होने की संभावना है।10 अप्रैल से से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलेगी, जिससे तापमान वापस सामान्य स्तर पर आ जाएगा।11 अप्रैल के बाद: मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है, जिससे लोगों को ठंड से पूरी तरह निजात मिलेगी। मध्यवर्ती इलाकों में कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन किसी बड़ी प्राकृतिक हलचल की उम्मीद नहीं है। 10 तारीख के बाद हिमाचल एक बार फिर गुनगुनी धूप से सराबोर होगा।पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। सिरमौर जिले में लगभग 70 मिमी, चंबा में 55 मिमी और मंडी व कुल्लू सहित मैदानी इलाकों में 35 से 45 मिमी बारिश दर्ज की गई।लाहौल-स्पीति में लगभग 4 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। बारिश और बर्फबारी के कारण पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।अगले 12 से 15 घंटों तक राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर।इन क्षेत्रों में मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक (Thunderstorm) और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी आशंका जताई गई है।रात के समय बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी जारी रह सकती है।9 अप्रैल से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों में कमी आनी शुरू हो जाएगी10 अप्रैल से मैदानी और मध्यवर्ती इलाकों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है।12-13 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम में कोई बड़ा बदलाव (Significant Weather) होने की उम्मीद नहीं है।

