सोलन : ठोड़ो मैदान के समीप पार्क हो रही गाड़ी की चपेट में आई 3 गाड़ियां और एक बाइक

 

सोलन,08 अप्रैल  बुधवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में ठोड़ो मैदान के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों और एक बाइक और कार को टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कार की चपेट में आए वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं वहीं नगर निगम का सड़क किनारे रखा डस्टबिन भी यहां पर क्षतिग्रस्त हुआ हैजानकारी के अनुसार एक कार चालक ठोडो मैदान के पास अपनी गाड़ी को पार्क करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान चालक ने ब्रेक की जगह अचानक एक्सीलरेटर दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी, फिर पास में खड़ी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे रखे भारी लोहे के डस्टबिन से जा भिड़ी।टक्कर के बाद डस्टबिन उछलकर निचली सड़क पर खड़ी एक अन्य कार की छत से जा टकराया और फिर सड़क पर जा गिरा। घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोहे का भारी डस्टबिन भी हवा में उछल गया।

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कार चालक को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि चालक को हल्की चोटें आई हैं। वहीं सोलन पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

#सोलन