पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
चंडीगढ़, 8 अप्रैल - पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने सभी सरकारी कर्मचारियों को IAS, IPS, IFS और ज्यूडिशियल अधिकारियों के बराबर महंगाई भत्ता (DA) जारी करने के आदेश जारी किए हैं।
अभी तक पंजाब सरकार IAS, IPS, IFS और ज्यूडिशियल अधिकारियों को 58 परसेंट महंगाई भत्ता (DA) दे रही थी, जबकि बाकी सभी सरकारी कर्मचारियों को 42 परसेंट DA दिया जा रहा था। कोर्ट ने कहा कि यह भत्ता सभी कर्मचारियों को 30 जून तक जारी कर दिया जाए।
#पंजाब

