हिमाचल में न कोई पेट्रोल की कीमत में वृद्धि हुई है न डीज़ल का पैसा बढ़ाया गया: सीएम सुक्खू
शिमला (हिमाचल प्रदेश), 2 अप्रैल - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "बजट सत्र आज समाप्त हुआ है और मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि हम लोगों ने विपक्ष की बातों को भी सुना और कुछ ऐसे मुद्दे सदन में आए जिन मुद्दों के कारण सदन में बहस हुई। लेकिन कुल मिलाकर बजट सत्र बहुत अच्छा रहा कई बिल पास किए गए और मैं ये भी कह सकता हूं कि आने वाले समय में हमारे प्रदेश में जो भी सुधार करने पड़ेंगे उन सुधारों को हम करेंगे...अभी तक हिमाचल में न कोई पेट्रोल की कीमत में वृद्धि हुई है न डीज़ल का पैसा बढ़ाया गया है।
#हिमाचल
# सीएम सुक्खू

