कुरुक्षेत्र की पिपली-थानेसर अनाज मंडी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र की पिपली-थानेसर अनाज मंडी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा बोले गेंहू व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए किया गया है व्यवस्था परिवर्तन, मंत्री ने कहा कि किसानों की गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, जब उनसे पूछा गया कि आपका एक बयान वायरल हो रहा है बारिश होने से गेहूं की पैदावार बढ़ती है तो उन्होंने इस पर तंज करते हुए कहा कि जिन्हें इस बात का ज्ञान नहीं उनसे बात करने का क्या फायदा.

कुरुक्षेत्र की थानेसर व पिपली अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने कहा कि गेंहू खरीद की व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए किया गया है व्यवस्था परिवर्तन। उन्होंने कहा कि किसानों की गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि आपका एक बयान वायरल हो रहा है बारिश होने से गेहूं की पैदावार बढ़ती है तो उन्होंने इस पर तंज करते हुए कहा कि जिन्हें इस बात का ज्ञान नहीं उनसे बात करने का क्या फायदा।


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों की फसल की तुलाई सही हो और इसमें कोई धांधली ना हो इसे लेकर मंडियों में ई कंडों की व्यवस्था भी की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि विपक्ष को राम के नाम से भी नफरत है हालांकि राम का नाम जीने से लेकर मरने तक में लिया जाता है हालांकि जब किसान अपने खेत में बैल हल जोतता है तभी भगवान राम का नाम लेता है किसान और आज राम के नाम से विपक्ष को आपत्ति है।

कुछ किसानों ने रोष जताया

 

 अनाज मंडी थानेसर में गेहूं की खरीदना होने से आज कुछ किसानों ने रोष जताया हैं। गांव किरमच से पहुचे किसान जयभगवान ने कहा कि पिछले दो दिनों से वह अपनी 5 एकड़ की गेहूं की फसल लेकर कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में आए हुए हैं। और आज सुबह भी उन्होंने अपनी गेहूं की फसल का मोस्चर चेक करवाया है जो की 10 आया है। लेकिन उसके बावजूद भी उसकी गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर 3 बजे तक उनकी गेहूं की फसल नहीं खरीदी गई तो वह सड़कों पर बैठने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदार सरकार और प्रशासन होगा। वहीं किसानों ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पर भी तंज कसते हुए कहा कि आज मंत्री साहब अनाज मंडी में पहुंचे थे लेकिन ना तो किसानों से बातचीत की और ना ही मंत्री जी गेहूं की ढेरी पर पहुंचे। सिर्फ मार्केट कमेटी के कार्यालय में बैठकर वहां से चले गए हैं।

#कुरुक्षेत्र