पा.किस्तान को हर बार भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब - Anil Vij
अम्बाला, 5 अप्रैल - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कड़ा हमला बोला। विज ने गत दिवस पाकिस्तान के रक्षामंत्री द्वारा दिए गए ब्यान कि भविष्य में युद्ध हुआ तो पाकिस्तान कोलकाता तक हमला करेगा, पर आज अम्बाला में पत्रकारों से बातचीत में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 1947 से पाकिस्तान ऐसी बातें करता आ रहा है, लेकिन हर युद्ध में भारत ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि उन्हें सपनों में नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप नजर आते हैं, इसलिए वे इस तरह के बयान देते हैं। इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन से निकली इस पार्टी की कोई ठोस विचारधारा नहीं है और राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने के बाद इसमें अंदरूनी कलह सामने आ गई है।

