Kurukshetra में 3 साल की बच्ची संग परिवार ने की आत्म/हत्या

 

कुरुक्षेत्र   20 अप्रैल -  (रामपाल  शर्मा) :कुरुक्षेत्र में 3 साल की बच्ची संग परिवार ने किया सुसाइड,बेटी की बीमारी से तंग थे माता-पिता, तीनों पंखे पर लटके मिले  कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र में पूरे परिवार ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 3 साल की छोटी बेटी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर परिवार काफी परेशान था। इसी तनाव में माता-पिता ने बच्ची संग फांसी लगा ली।सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। देखा तो पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची फांसी पर लटक रही थी। तुरंत तीनों को नीचे उतारा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान जतिंद्र कुमार (30), पत्नी मंजू (28) और बेटी अदविका के रूप में हुई। जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था।
रिटायर्ड पुलिसकर्मी का परिवार
जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे। महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है।

#कुरुक्षेत्र